जौनपुर। व्यापार मण्डल द्वारा फूड लाइसेंस शिविर का आयोजन जायसवाल धर्मशाला सब्जी मंडी पर सुनिश्चित किया गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि यह शिविर 31 जनवरी रविवार को प्रातः 11 बजे लगेगा। उक्त शिविर समस्त खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के लिए लगेगा। शिविर में खाद्य विभाग के तमाम अधिकारी विक्रेताओं हेतु लाइसेंस उपलब्ध करायेंगे। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार जायसवाल ने दुकानदारों से उक्त अवसर पर पहुंचकर अपना फूड लाइसेंस बनवाने की अपील किया है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें