जौनपुर । पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर द्वारा पूरे जनपद में वाहन व बैंक के साथ सोने चाँदी के शोरुम की चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में नगर कोतवाली थाना अंतर्गत कोतवाल संजीव कुमार मिश्र द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों , बैंकों के साथ शोरुम के आस पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों एवं संदिग्ध को चेक किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी अलग अलग क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान के साथ साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही हैं पुलिस द्वारा पैनी नजर , साथ ही दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी व बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म को निकलवा कर उक्त वाहन का चलान किया गया । इस सघन चेकिंग अभियान में नगर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र के साथ भण्डारी चौकी प्रभारी विवेक तिवारी अपने जवानों के साथ मुस्तैदी से मौजूद रहे । नगर में अब तक कुल 80 वाहनों का चलान किया गया एवं अन्य वाहन मालिकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया ।
![]() |
| सघन चेकिंग अभियान |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें