अभिनव सिंह-नौपेड़वा
जौनपुर । बक्शा विकास खण्ड के सद्दोपुर गांव में स्थित हनुमानगढ़ी मन्दिर पर मंगलवार को भाजपा नेता मल्हनी प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह ने हवन पूजन एवं यज्ञ करवाया। यज्ञ पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।प्रकांड विद्वान पण्डित बनवासी महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कराया गया। मुख्य यजमान भाजपा नेता सतीश सिंह, मनोज कुमार सिंह व भोलेनाथ सिंह ने बताया कि आज पूजन का मुख्य उद्देश्य देश व पार्टी की बेहतरी के लिए पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विधि-विधान से कराया गया। पंडित बनवासी महाराज द्वारा एकादशी पर मंत्रोच्चार के बीच पूजन पश्चात यज्ञ हवन व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राजकुमार सिंह, लाडू लाला, मुख्य पुजारी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें