लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पंचायती राज विभाग ने पत्रकार वार्ता की। ACS मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि, इस बार पंचायत चुनावों में रोटेशन लागू किया जाएगा। इसके लिए पिछले पांच चुनावों का रिकॉर्ड देखा जाएगा। पत्रकार वार्ता में ACS ने कहा कि, जिला पंचायतों में 3051 वार्ड बनाए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण नहीं हो,
ACS मनोज कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, SC, OBC, महिला के क्रम में आरक्षण होगा। उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि, जो पद पहले आरक्षित नहीं था, उन्हें वरीयता दी जाएगी। इसके लिए 20 फरवरी तक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके अलावा 2 से 8 मार्च तक आपत्ति दे सकेंगे,
पंचायत आरक्षण मामले पर पंचायती राज विभाग ने कहा कि, 826 ब्लॉक, 58194 ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या का गठन हो चुका है। पिछले 5 निर्वाचन में हुए आरक्षण का संज्ञान लिया जाएगा। ACS मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि, कल जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के पदों का आरक्षण ज़ारी किया जाएगा। जिले स्तर पर ग्राम पंचायतों का आरक्षण ज़ारी किया जाएगा।
![]() |
| P.C |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें