संत रविदास जी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

संत रविदास जी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

                                       लेखनी


1. संत रविदास समाजिक संत थे। वह तब जन्में जब समाज में जातिगत भेदभाव बहुत ज्यादा था। ऐसे में उनके द्वारा दिया ज्ञान, इतिहास के स्वर्णअक्षरों में अंकित हो गया।

2.उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिए। बुराइयां बहुत थीं, लेकिन उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को हिला भी नहीं पाईं।

3.वे संत कबीर के गुरूभाई थे क्योंकि उनके भी गुरु स्वामी रामानन्द थे। लोगों की नजरों में उनकी छबि एक मसीहा के रूप में थी। लोग उनकी तरफ उम्मीद की नजरों से देखते थे।

4.प्राचीनकाल से ही भारत में विभिन्न धर्मों तथा मतों के अनुयायी निवास करते रहे हैं। इन सबमें मेल-जोल और भाईचारा बढ़ाने के लिए संतों ने समय-समय पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे संतों में रैदास का नाम अग्रगण्य है।

आज उनके जयंती पर हमें उनके द्वारा दिए गए इन महत्वपूर्ण बातों को अमल करना चाहिए।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने