खतौनी में नाम दर्ज कराना अब होगा आसान,हेल्पलाइन नंबर जारी

खतौनी में नाम दर्ज कराना अब होगा आसान,हेल्पलाइन नंबर जारी

लखनऊ । वरासत अभियान के दौरान खतौनी में नाम दर्ज कराने में आने वाली समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नबंर 0522-2620477 जारी किया गया है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि वरासत अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में एक है। इसलिए इस अभियान को पूरे मनोयोग से चलाया जाएगा।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि वरासत अभियान के दौनान खतौनी में नाम दर्ज किया जा रहा है। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। अभियान के दौरान अब तक 6,87,442 आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किए गए है। इनमें से 6,45,623 आवेदन पत्र वरासत अभियान के दौरान निस्तारित किया गए और शेष को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरासत अभियान 15 दिसंबर से 2020 से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा। इस अभियान के तहत बिना किसी विवाद के उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने के लिए सभी ग्राम सभाओं में वरासत अभियान चल रहा है। अभियान के तहत वरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है।

सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से कहा है कि जिले में दर्ज व निस्तारित होने वाले वरासत प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी वरासत प्रकरण किसी भी स्तर पर समय सीमा के बाद लंबित न रहे। वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही की जाए जिससें कोई विधिक उत्तराधिकारी अपने उत्तराधिकार से वंचित न रहें।

A.D


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने