राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने दिव्यांगों में ट्राई साइकिल वितरीत किया

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने दिव्यांगों में ट्राई साइकिल वितरीत किया

                            हाफ़िज़ नियामत

जौनपुर। सुजानगंज ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 100 दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल, दो व्हीलचेयर, 4 कान की मशीन, पात्र व्यक्तियों में वितरण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने अपने कर कमलों द्वारा दिव्यांगों को उपकरण वितरण कर, उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये बताया भाजपा सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को धोखा दे रही है, आज की तारीख में स्थित बदल रही है।
पूर्व सरकार में दिव्यांग व्यक्ति ज्यादा थे, बजट कम था आज दिव्यांग कम है, पैसा ज्यादा है, दिव्यांगों के लिए भाजपा सरकार विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिसका सीधा लाभ दिव्यांग जनों को मिल रहा है। जिसमें 18 वर्ष पूर्ण दिव्यांग को ऑनलाइन करा कर उन्हें पेंशन दी जा रही है।
उन्होंने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि दिव्यांग शब्द कोई अभिशाप नहीं है दिव्यांगजन अपने मन में कभी न सोचे कि वे दिव्यांग है, हर मनुष्य को मानवता के लिए दिव्यांग व्यक्तियों का हर संभव सहयोग करना चाहिए। इनकी मदद करना किसी तीर्थ धर्म से कम नहीं है। बहुत पहले अपने यहां बहुत ज्यादा संख्या में पोलियो ग्रस्त मरीज मिलते थे जिसका लगातार पोलियो ख़त्म करने के लिए पोलियो की खुराक सरकार द्वारा पिलाई गई। जिसका परिणाम आज पोलियो जड़ से खत्म हो रहा है।
उसी प्रकार से मानव को मानवता के नाते दिव्यांगों का सहयोग करना चाहिए दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा लगातार जन कल्याणकारी योजनाएं चला जा रही है, उन्होंने दिव्याग विभाग के अधिकारियों व ब्लाक के खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार व कर्मचारियों की सराहना की जिला दिव्यांगजन अधिकारी जौनपुर सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि सुजानगंज ब्लाक में 116 दिव्यांग व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था जिसमें लगभग 100 दिव्यांग लाभार्थी की उपस्थिति में उन्हें दिव्यांग उपकरण दिया गया।
बाकी छूटे लाभार्थी को इसी ब्लाक से उन्हें उपकरण एडीओ पंचायत के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि दिव्यांग व्यक्ति दिव्यांग महिला से शादी करता है तो उन्हें प्रोत्साहन के रूप में 15, 20, 35 हजार रुपए देने का प्रावधान है, इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार, एडीओ समाज कल्याण गुलजार सिंह, एडीओ पंचायत केके, पांडेय, कोआपरेटिव संजय सिंह, वरिष्ठ सहायक हरिश्चंद्र, संतोष द्विवेदी, दिनेश मिश्रा, अरूण शुक्ल, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने