अधेड़ उम्र की महिला की जलकर मौत

अधेड़ उम्र की महिला की जलकर मौत

                          आँचल सिंह-जौनपुर

जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र चंदवक के कोपा(पतरही) गांव में कल शाम को एक अधेड़ उम्र की महिला के मृत्यु से सनसनी फैली हुई है। मृत्यु आत्मदाह या फिर किसी अन्य कारण से हुई है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना कि सूचना मिलने पर पतरही चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दिए , मालती सिंह जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष जौनपुर जिले के कोपा गाँव की रहने वाली थी। वह अपने स्थानीय निवास पर अकेले ही रहती थी और आंगनबाड़ी में काम करती थी। घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों ने बताया  कि शाम को घर से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। फिर पुलिस को बुलाया।पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। प्राथमिक जांच में महिला को मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृत्यु का कारण मानसिक रूप से अस्वस्थता को माना जा रहा है।वहीं गाँव के लोगों ने बताया कि जब उन्होंने शाम उनके घर से धुआं बाहर निकलते देखा और गांव वालों के आवाज लगाने पर उसने कोई उत्तर नहीं दिया तो गांव वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा कि मालती सिंह आग से झुलस चुकी थी। स्थानीय लोगों की माने तो मालती सिंह का किसी से किसी भी तरह से बात विवाद नही था ओ कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी, ग्रामीणों ने  बताया कि उनकी चार पुत्रीयाँ थी जिसमें से एक पुत्री कि मृत्यु हो चुकी थी और पति कि मृत्यु भी बहुत पहले हो चुका था।  खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

प्रतीकात्मक चित्र


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने