कूढ़ालंबी कंपोजिट स्कूल मे टीएलएम मेले का हुआ आयोजन

कूढ़ालंबी कंपोजिट स्कूल मे टीएलएम मेले का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सैदपुर विकास खण्ड अंतर्गत कूढ़ालंबी कंपोजिट स्कूल मे टीएलएम मेले का आयोजन किया गया जहां 8 स्कूलों के अध्यापकों ने सहभागिता सुनिश्चित किया और भिन्न भिन्न तरीके का मॉडल प्रदर्शित किया, 

खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि टीएलएम मेला एक नवाचार है इसका उद्देश्य जिलेभर में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरल तरीके से कठिन विषयों को पढ़ाया जा सके।
श्री शर्मा से साक्षात्कार के दौरान बताया कि प्रथमिक स्कूलों के सभी शिक्षक कम से कम स्नातक और बीएड, बीटीसी है जबकि सभी अंग्रजी स्कूलों में ऐसा नहीं है, अब प्रथमिक स्कूल में तेजी से बदलाव आया है, सभी स्कूलों में इंटरलॉकिंग, शौचालय, हैंडपंप, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था की गई है और समय समय पर शिक्षकों को ऑन लाइन प्रशिक्षण कोर्स भी करवाया जाता है जिससे कि वह शिक्षा जगत में आए नवीनतम साधनों का सदुपयोग कर सके।
श्री शर्मा ने सभी स्कूलों द्वारा लगाएं गए स्टॉलो पर जाकर  उनके मॉडलों को देखा और सराहा ।
कूढ़ालंबी कंपोजिट स्कूल को प्रथम पुरस्कार, नायकडीह द्वितीय एवं मठकौड़ियां प्रथमिक स्कूल तीसरी स्थान पर रहा। निर्णायक की भूमिका ए.आर.पी अभिषेक यादव,विजय अमृत राज यादव ने किया, कार्यक्रम का संचालन अo राजीव ने किया, इस दौरान अजय यादव, नोडल संकुल शिक्षक, दिलीप  यादव, राजीव सिंह, कमलेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा मठकौड़ियां प्रथमिक स्कूल द्वारा बनाए गए एटीएम मॉडल का निरीक्षण करते हुए।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने