साहू कल्याण समिति ने प्रतिभाशाली बच्चो को किया सम्मानित

साहू कल्याण समिति ने प्रतिभाशाली बच्चो को किया सम्मानित

जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर द्वारा आयोजित 26 वां प्रतिभा सम्मान समारोह नगर के सूक्खीपुर स्थित श्री विष्णु मोटल के सभागार में शुक्रवार को देर शाम संपन्न हुआ, जिसमें साहू समाज के प्रतिभाशाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के शिक्षार्थियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना सार्थक योगदान देने वाले स्वजातीय कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता, मुख्य अतिथि अरविंद गांधी राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, साहू राठौर तेली महासभा, नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथिगण शिवगोविंद साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर, अनिल साहू पूर्व अध्यक्ष स्नेही क्लब प्रयागराज, एसपी गुप्ता कार्यवाहक युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा. मिशोरी लाल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता पूर्व सीडीओ, संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्ता व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद गांधी ने कहा कि सदैव बच्चों को बड़े सपने देखने चाहिए और अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रयासरत रहना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी और समाज में हमारी बेहतर भागीदारी सुनिश्चित होगी। शिव गोविंद साहू एवं अनिल साहू ने सम्मान समारोह का आयोजन करके बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए साहू क्लब की प्रशंसा की।
इस 26 वें प्रतिभा सम्मान समारोह में साहू समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली बच्चों सहित 7 वर्षीय ऋषभ गुप्ता को भी सम्मानित किया गया, जिसने इतनी कम उम्र में ट्रिपल सी परीक्षा अच्छे ग्रेड से पास की है तथा आर के साहू जूनियर हाई स्कूल चौकिया एवं इनलिवेन ग्रुप के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस समारोह में 20 नए सदस्यों ने साहू कल्याण समिति की सदस्यता भी ग्रहण की।
समारोह का संचालन विनोद साहू एवं संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से किया तथा प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री संजय गुप्ता एडवोकेट ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश गुप्ता, डॉ चंद्र सेन गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, रतन साहू भाईजी, अनूप कुमार साहू, ननकऊ गुप्ता, राजेश राज गुप्ता सीए, इंजी रमेश चंद्र गुप्त, विजय गुप्ता अध्यापक, अरविंद बैंकर, बनवारी लाल गुप्ता, रामकुमार साहू, जय हिंद गुप्ता प्रधान, महेंद्र साहू, पवन साहू, सिद्धार्थ साहू, योगेश साहू, जिया राम साहू, अर्पित साहू, जयप्रकाश प्रधानाचार्य, घनश्याम साहू, चंद्रसेन जी, सोना बैंकर, डॉ उर्मिला गुप्ता, सुधा बैंकर, शैल साहू, माया गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, चंद्रसेन गुप्ता, शिव कुमार साहू, अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, लालजी गुप्ता, जगदीश साहू, शिव शंकर मुन्ना, संदीप साहू,धर्मेंद्र गुप्ता,योगेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने