सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ स्पा पार्लर की आड़ में हो रहा था गंदा काम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ स्पा पार्लर की आड़ में हो रहा था गंदा काम

लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर शनिवार को  एक स्पा पार्लर पर छापा मार कर दस महिलाओं के अलावा पुरूषों को हिरासत में ले लिया। छापे के दौरान स्पा पार्लर के नजारे को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। यहां महिलाओं के अलावा पुरुष भी थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।  जानकारी के अनुसार   लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरी सेक्टर-12 स्थित अमाया द ब्यूटी सैलून स्पा पॉर्लर में पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर शनिवार को एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह के नेतृत्व में पुलिस छापा मारने पहुंची। पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। पुलिस के भी होश उड़ जब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी देखा। पुलिस ने मौके से 10 महिलाओं को पकड़ लिया है। साथ ही कुछ युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्पा पार्लर से पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

प्रतीकात्मक चित्र


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने