पुलिस के आंखो में धूल झोंक कर,अजित सिंह हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी न्यायालय में हाजिर

पुलिस के आंखो में धूल झोंक कर,अजित सिंह हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी न्यायालय में हाजिर

आजमगढ़। सूबे की राजधानी लखनऊ में बीते जनवरी माह में मऊ जनपद के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित बंधन सिंह गुरुवार को पुलिस चैकसी को धता बताते हुए गैंगस्टर के एक मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर न्यायालय में हाजिर हो गया।

गौरतलब है कि लखनऊ शहर के कठौता चैराहे पर बीते 6 जनवरी की शाम मऊ जनपद के चर्चित पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गैंगवार में गोली से घायल मृतक अजीत सिंह के साथी मोहर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ जिले के चर्चित अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, अखंड सिंह और गिरधारी लोहार सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
घटना में शामिल हत्यारों की धरपकड़ के लिए प्रदेश की एसटीएफ सहित पुलिस की कई टीमें गठित की गई थी। वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मर्डर में 16 लोगों को चिन्हित किया था। इस मामले में गिरधारी लोहार सहित कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को इस हत्याकांड में अंकुर सिंह व बंधन सिंह की तलाश थी। बुधवार को तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव का रहने वाला बंधन सिंह पुत्र मनिकराज सिंह पुलिस चैकसी को धता बताते हुए गैंगस्टर के एक पुराने मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर न्यायालय में हाजिर हो गया।
इस बात की जानकारी होने पर उसकी तलाश में जुटी पुलिस हाथ मलती रह गई। हत्यारोपी बंधन सिंह के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा संगीन अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं।

बंधन सिंह मध्य में


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने