धूमधाम से मनाया गया कौलेश्वर महादेव का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया कौलेश्वर महादेव का स्थापना दिवस

                   अभिनव सिंह-नौपेड़वा

जौनपुर । बक्शा विकास खण्ड के कौली गांव में स्थित कौलेश्वर महादेव का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। स्थापना दिवस के दौरान प्रकांड विद्वान पण्डित बनवासी महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। मुख्य यजमान मनोज कुमार सिंह व ममता सिंह द्वारा कौलेश्वर महादेव लिंग का पूजन विधि-विधान से कराया गया। पंडित बनवासी, पंडित धीरज कुमार पाण्डेय, पंडित विवेक कुमार उपाध्याय आदि द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजन यजमान द्वारा पूजन पश्चात यज्ञ हवन किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम तक भण्डारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेता सतीश सिंह, भोलेनाथ सिंह, रामआसरे सिंह, मुंशीराम यादव, लाडू लाला, मुख्य पुजारी मौनी बाबा, संजय सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, शिवम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने