कोतवाली पुलिस की एक और कामयाबी,एक शातिर अपराधी को अवैध असलहा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की एक और कामयाबी,एक शातिर अपराधी को अवैध असलहा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर । पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र व हमराह के साथ सिपाह तिराहे पर मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मानिक चौक के पास से एक शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर राशिद उर्फ सीरा पुत्र असलम निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली जौनपुर को एक देशी तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी बरामदगी के उपरान्त अभियुक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.राशिद उर्फ सीरा पुत्र असलम नि0 शहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली जौनपुर।
   
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-07/13 धारा-8/21 NDPS ACT थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-46/14 धारा-41/109 Crpc थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-48/14 धारा-401 भादवि थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-49/14 धारा-41/411/413/414 भादवि थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-50/14 धारा-4/25 A ACT थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
6.मु0अ0सं0-117/15 धारा -3(1)गुण्डा एक्ट थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
7.मु0अ0सं0-134/15 धारा -328/380/411 भादवि थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-155/15 धारा-392/411 भादवि थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
9.मु0अ0सं0-220/15 धारा-110G Crpc थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
10.मु0अ0सं0-03/16 धारा-380/411भादवि थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
11. मु0अ0सं0-15/16 धारा -356/379/411 भादवि थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
12.मु0अ0सं0-27/16 धारा-8/21 NDPS ACT थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।
13. मु0अ0सं0-83/21 धारा-3/25 A ACT थाना जी0आर0पी0 जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-
1.01 अदद अवैध देशी तमन्चा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
(1).संजीव कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जौनपुर।
(2).उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर।
(3).उ0नि0 शैलेन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी सिपाह थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 श्री प्रकाश यादव,का0 अंकित,का0 सतीश कुमार गुप्ता थाना कोतवाली जौनपुर।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने