ब्लॉक संसाधन केंद्र सैदपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समरोह संपन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र सैदपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समरोह संपन्न

गाज़ीपुर। सैदपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव समरोह का अयोजन किया गया।

‌समरोह में मुख्य अतिथि रामतेज पांडे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बीजेपी रहे। विशिष्ट अतिथि सोमरू प्रधान प्राचार्य डायट, विक्रम सिंह एसडीएम सैदपुर, दिनेश कुमार मौर्या खंड विकास अधिकारी सैदपुर, राधेश्याम सिंह यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, सुरेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ थे।
‌कोरॉना महामारी के चलते 100 दिनों का प्रेरणा ज्ञानोत्सव चलाने का शासनादेश जारी हुआ था जिससे बच्चो को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
‌इसके अलावा मिशन प्रेरणा कायाकल्प, सामुदायिक सहभागिता, विद्यालय प्रबन्ध समिति को सक्रिय करने एवं उनका विद्यालय से जुड़ाव कराने आदि विषयो पर वक्तायो द्वारा विचार प्रस्तुत किया गया।

‌उप शिक्षा निदेशक सोमरू प्रधान ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि जनपद को प्रेरक जनपद बनाने में पूरे ईमानदारी से लग जाएं।
‌मुख्य अतिथि रामतेज पांडे ने बुनियादी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, श्री पांडे ने कहा कि हमारी सरकार विद्यालयों के कायाकल्प एवं भौतिक संसाधनों पर सतत प्रयास कर रही है।
‌कार्यक्रम में  प्रेरणा लक्ष्य अर्जित कर चुके 10 लोगों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
‌कार्यक्रम में ए.आर.पी राजेश गिरी, रामजी सिंह यादव, विजय अमृत राज, अभिषेक, कमलेश, रविन्द्र व सैदपुर के समस्त प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
‌    
‌खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर मनोज शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
‌कार्यक्रम का संचालन ए.आर.पी अरुण पाण्डेय ने किया।



रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने