जौनपुर । बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को धार देने के लिए बुधवार 17 मार्च को जौनपुर जिले में पहुंच रहे हैं 11 मार्च से 18 मार्च तक चलने वाले ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जनपद जौनपुर के सरैया ग्राम सभा में ग्राम चौपाल को संबोधित करेंगे। भाजपा जौनपुर के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जी सड़क मार्ग द्वारा जौनपुर आयेगे जनपद जौनपुर के सूरापुर बॉर्डर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे वहां से आगे बढ़ते हुए अध्यक्ष जी का काफिला सरायमोहद्दीनपुर, शाहगंज नगर, खेतासराय, कुत्तूपुर चौराहा होते हुए माता शीतला चौकिया धाम में दर्शन के लिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी विधानसभा मल्हनी के भाजपा मंडल रामदयालगंज के बूथ संख्या 319 गहोरा पर भाजपा बूथ समिति की बैठक करेंगे और साथ ही भाजपा के बूथ अध्यक्ष मंगला निषाद के यहां दोपहर का भोजन भी करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन विशेष रुप से पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए हो रहा है इसी संबंध में तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में जिला पंचायत के चुनाव में लगे हुए वार्ड संयोजक तथा वार्ड प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। तत्पश्चात सांगठनिक दृष्टि से भाजपा के मछलीशहर जिले में धर्मापुर मंडल के सरैया ग्राम में ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ग्राम चौपाल कार्यक्रम के उपरांत स्वतंत्र देव सिंह जी गाजीपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
![]() |
साभार |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें