खेतासराय पुलिस को बड़ी कामयाबी,शातिर अपराधी को गांजा व एक नाजायज चमंचे (कारतूस) संग किया गिरफ़्तार

खेतासराय पुलिस को बड़ी कामयाबी,शातिर अपराधी को गांजा व एक नाजायज चमंचे (कारतूस) संग किया गिरफ़्तार

जौनपुर । पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर के निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खेतासराय राजेश यादव मय हमराह उ0नि0 प्रेमकिशोर सिंह ,हे0का0 अनन्त यादव, हे0का0 मंहगू यादव, का0 छठ्ठू यादव द्वारा बिती रात्रि गश्त के दौरान शातिर अभियुक्त मो0 रिजवान पुत्र गुलाम अली उर्फ झिनकू निवासी वार्ड नं0 10 चौहट्टा कस्बा व थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को एक मोटर साइकिल UP.44.V.8791 सहित 02 किलो 700 ग्राम गाजा व एक नाजायज कट्टा 303 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 303 बोर के साथ आजाद नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त –


1.मो0 रिजवान पुत्र गुलाम अली उर्फ झिनकू निवासी वार्ड नं0 10 चौहट्टा कस्बा व थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण -


1.02 किलो 700 ग्राम गाजा नाजायज।
2.एक नाजायज कट्टा 303 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 303 बोर ।
3.एक मोटर साइकिल UP.44.V.8791

आपराधिक इतिहास -


1. मु0अ0सं0  223/17 धारा उ0प्र0 3(1) गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना कोतवाली जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 1520/2016 धारा 302,307,332,353 भादवि व 7 आपराधिक कानून(संशोधन) अधिनियम 1932 अधिनियम थाना कोतवाली जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 896/2017 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खेतासराय जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 47/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 48/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खेतासराय जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-


1.SHO राजेश यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
2.उ0नि0 प्रेमकिशोर सिंह थाना खेतासराय जौनपुर।
3.हे0का0 अन्न्त यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
4.हे0का0 मंहगू यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
5.का0 छठ्ठू यादव थाना खेतासराय , जौनपुर।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने