पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता पर पर गुंडा एक्ट लगाने के मामले में डीएम ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता पर पर गुंडा एक्ट लगाने के मामले में डीएम ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

जौनपुर। पूर्व प्रधान व भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष आनंद बरनवाल के ऊपर फर्जी ढंग से गुंडा एक्ट लगाने के मामले में आनंद बरनवाल ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूर्व प्रधान की पीड़ा को सुनकर घटनाक्रम पर दुख व्यक्त किया और उन्हें जल्द न्याय दिलाने की बात कही।
जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आनंद बरनवाल ने थानाध्यक्ष खेतासराय विजय प्रताप सिंह पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से गुंडा एक्ट की संस्तुति करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान की पीड़ा को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने जल्द ही उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
पूर्व प्रधान के साथ अब्दुल कुद्दूस व अमलेंद्र गुप्ता के अलावा कई साथी मित्र मौजूद रहे।
मालूम हो कि विगत 4 दिनों से सोशल व इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान आनंद बरनवाल पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से गुंडा एक्ट लगाने की खबर चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शासन और प्रशासन की काफी बदनामी हो रही थी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने