माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी व एक सहयोगी पर 25 हजार का इनाम घोषित

माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी व एक सहयोगी पर 25 हजार का इनाम घोषित

आजमगढ़। माफिया कुंटू सिंह की पत्नी और एक सहयोगी पर 25 हजार का इनाम पुलिस ने घोषित किया है। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने प्रदेश के टापटेन अपराधी व जनपद के कुख्यात माफिया गैंग डी-11 के लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर, थाना कोतवाली जीयनपुर पर धोखाधड़ी व जालसाजी मामले में फरार होने के चलते इनाम घोषित किया है। दूसरी ओर कुंटू सिंह के सहयोगी शातिर अपराधी शिवप्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी सरदारपुर थाना मुबारकपुर पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

कंटू सिंह 


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने