प्रमुख पद के प्रत्याशी से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रमुख पद के प्रत्याशी से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। सुरेरी थाना के भदखिन गांव निवासी प्रमुख पद के प्रत्याशी से बीते डेढ़ माह पूर्व मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर क्षेत्र पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की धमकी देते हुए 50 लाख की फिरौती देने व परिवार में किसी भी सदस्य की हत्या करने की धमकी दी गई थी।

पीड़ित ने उक्त मामले की जानकारी स्थानीय थाने पर दे दी थी। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही आजाद सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ 386/507 का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपीत की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त फिरौती के मामले में फोन करने वाला व्यक्ति क्षेत्र में ही भ्रमण कर रहा है तो पुलिस तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 
पूछे जाने पर गिरफ्तार आरोपीत युवक ने अपना पहचान मनीष यादव पुत्र भोला नाथ यादव निवासी लहगपुर सराय फाटक थाना सिगरा जिला वाराणसी के रूप में बताया।
वही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, बाकी अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

©Parmar Times

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने