मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक की जमकर पिटाई, हालत गंभीर

मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक की जमकर पिटाई, हालत गंभीर

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पाली निगोह गांव में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक दबंग युवक ने नाबालिक को कमरे में बंधक बनाकर जमकर पिटाई किया। मुंह एवं नाक से खून निकलने पर नाबालिक की हालत गंभीर बनी हुई है, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

निगोह पाली के रामलाल गौतम का पुत्र आकाश गौतम 10 वर्ष निगोह त्रिमुहानी पर स्थित रमाशंकर यादव के आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गया था। बताया जाता है कि आकाश आटा चक्की पर अपने गेहूं का तौल कराने के बाद घर चला आया। थोड़ी देर बाद रमाशंकर का पुत्र राकेश उर्फ नाटे यादव आकाश के घर पहुंच कर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे उठा लाया और आटा चक्की के कमरे में बंधक बनाकर उसकी पिटाई  करने लगा।
आरोप है कि रमाशंकर का पुत्र पाइप एवं लोहे की तार से इतना पिटाई किया कि उसके नाक और मुंह से खून फेंक दिया और पूरे शरीर पर तार के गहरे घाव हो गए। जब वह बेहोश हो गया तो उसे उठाकर घर के समीप फेंक कर चला गया।
आसपास के लोगों ने पहचान कर नाबालिग युवक के घर पर सूचना दिया। परिजन एवं पड़ोसी पहुंचकर उसे खाट पर उठाकर बरसठी थाने ले आए। पुलिस ने उसकी हालत देखते ही सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन मुंह और नाक से रक्तस्राव बंद नहीं होने के कारण गंभीर हालत में उसे जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने