जौनपुर । थाना बदलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरिया लेदुका निवासी पंकज सिंह उर्फ़ सोनू सिंह पुत्र स्व.नन्हे सिंह 32 वर्षीय शनिवार की रात्रि लगभग 9:45 बजे नगर के सिपाह सीता रेलवे क्रॉसिंग के निकट गोपीका ढाबे पर अपने एक साथी के साथ भोजन करने गया था कि उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए और रुपए पैसे के लेनदेन के समय सोनू से बातचीत करने के दौरान गोली मारकर फरार हो गए।
घायल सोनू सिंह ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति द्वारा चलाई गयी गोली उसके दोनों पैर में लगी, इस घटना की सूचना होते ही मौके पर सिपाह चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, भंडारी चौकी प्रभारी विवेक तिवारी समेत आला अधिकारी भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गए। सोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि ढ़ाई तीन लाख रुपए के लेनदेन को लेकर वाद विवाद में उन लोगों ने उसे गोली मार दिया। गोली सोनू सिंह के दोनों पैर में लगी, गलिमत यह रहा कि गोली पैर को छूकर निकल गई।
सोनू सिंह ने अपने साथ हुई घटना में दो लोगों का जिक्र किया है जिसमें एक व्यक्ति रविकांत व दूसरा नफिस खाँन था, उक्त दोनों हमलावर के खिलाफ देर रात पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर दिया हैं।
घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने घायल सोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुटी हैं।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें