जौनपुर। राजकरन नय्यर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय के नेतृत्व में उ0नि0 कश्यप कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 खुर्शीद आलम हे0का0 शैलेन्द्र यादव का0 योगेश कुमार द्वितीय का0 शिवम अग्रहरी का0 परमानन्द यादव द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1-अजय निषाद पुत्र देवेन्द्र निषाद निवासी ग्राम नेवादामुखलिसपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को ग्राम उसरा बाजार पास बैंक तिराह से आज सुबह एक अदद नाजायज देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें