संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में रविवार की रात्रि एक महिला का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में रस्सीके सहारे लटकता मिला,सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय जांच पड़ताल में जुटे है।

दानगंज वाराणसी की रहने वाली सुलेखा मौर्या की शादी बंजारेपुर गांव के रहने वाले सचिन मौर्य से लगभग आठ माह पूर्व हुई थी रविवार की रात्रि करीब सवा नौ बजे सचिन के परिजन जब कमरे में आये तो सुलेखा का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी थी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने