अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्य का राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्य का राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

जौनपुर । अमृत योजना के अंर्तगत चल रहे कार्य का निरक्षण करने तारापुर कालोनी में देखने पहुचे  आवास व शहरी नियोजन राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव जी , निर्माण कार्य मे लापरवाही व धीमी गति के लिए मौके पर मौजूद जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय गुप्ता व टेक्नो क्राफ्ट कंट्रक्सन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर फतेह शर्मा को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिया जिन सड़को पर सीवर लाइन पड़ चुकी हैं उन सड़को का निर्माण  अधिक से आधीक टीम बनाकर शीघ्र कराया जाय । जिससे बरसात के मौसम में लोगो असुविधा न हो । 

ज्ञात हो अमृत योजना के अन्तर्गत शहर में सीवर पाइप लाइन पिछले कई माह से चल रहा है सीवर पाइप लाइन पड़ने के खराब हुई सड़को का निर्माण व मरम्मत भी इस योजना के अंतर्गत है तीन माह में जो सड़क सीवर पड़ने के कारण खराब हुई है उसका निर्माण कराना था
राज्यमन्त्री ने कहा कि  निर्माण कार्य मे कीसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही की जायेगी।
निरक्षण के दौरान डॉ अमित वत्स , पत्रकार डॉ मनोज वत्स , डॉ वी सी सिंह , आर डी श्रीवास्तव , डॉ सुबास राय  व मनीष श्रीवास्तव सभासद आदि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने