जौनपुर। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई वार्षिक सामान्य सभा में रविवार को जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को सर्व सम्मति से यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया। वह अगले चार साल तक इस पद पर बने रहेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। रविवार को इसकी जानकारी मिलने पर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। श्याम सिंह यादव राजवर्धन सिंह राठौर के भी कोच रह चुके हैं।
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रानीपट्टी गांव के मूल निवासी श्याम सिंह यादव पहले प्रशासनिक सेवा में थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह बसपा में शामिल हो गए। बसपा के ही टिकट पर वह जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने हैं।
सांसद श्याम सिंह यादव ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई टीडी कालेज से की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1982 में पीसीएस अफसर बने थे। प्रदेश के कई जिलों में एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और नगर विकास आयुक्त पद पर तैनात रहे। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उनकी रुचि शुरू से ही रही है। साभार: जेएनएन
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें