सामान सहित मार्शल गाड़ी उठा ले गए शातिर चोर

सामान सहित मार्शल गाड़ी उठा ले गए शातिर चोर

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास स्थित शातिर चोर गुरुवार की रात्रि UP66B0670 मार्शल गाड़ी में लदा माल सहित चोर उठा ले गए। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस से महज करीब छः सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने मार्शल चोरी की घटना को अंजाम देकर गाड़ी मालिको में दहशत पैदा कर दिया है। बाईपास होने के नाते यहां पुलिस हमेशा गस्त में भी रहती है बावजूद इसके हौसलाबुलन्द चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज दे दिया है।
आखिर थाने के आसपास का एरिया ही सुरक्षित नही तो फिर पूरा थाना क्षेत्र के लोग कैसे सुरक्षित रहेगे। बोलेरो स्वामी चोरी के बाद अब थाने का चक्कर लगा रहे हैं।

©Parmar Times


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने