लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमों अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि वह भाजपा के टीके के खिलाफ थे, लेकिन भारत सरकार का टिका लगवाएंगे। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी करेंगे। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा - 'जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर भारत सरकार के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम ने लगवाई कोवैक्सीन
बता दें, बीते सोमवार को मेदांता में सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। मुलायम सिंह यादव के द्वारा पहला टीका लगवाने के बाद से सोशल मीडिया पर राजनीति गरमा गई और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए कई नसीहत तक दे डाली।
अखिलेश पहले कह चुके हैं मैं भाजपा का टीका नहीं लगाऊंगा
मालूम हो कि अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं। उनके इस एलान को राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों व वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए अखिलेश से माफी मांगने की मांग की थी। अखिलेश यादव के बयान पर सोशल मीडिया पर भी बड़ा हंगामा हुआ था।
![]() |
| ©Parmar Times |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें