नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही से मंदिर के पास नालियों का पानी सड़कों पर,श्रद्धालुओं में रोष

नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही से मंदिर के पास नालियों का पानी सड़कों पर,श्रद्धालुओं में रोष

                             ऑंचल सिंह।

जौनपुर (केराकत) । जैसा कि हम सभी जानते है की प्राचीन काल मे महात्मा बुद्ध के समय मे केराकत कीटगिरी के नाम से प्रसिध्द था। यहॉं बौद्ध भिक्षुओं के कई मठ हुआ करते थे। वही नगर के मध्य घनी आबादी के बीच स्थित मां कालीजी मंदिर का इतिहास 145 साल पुराना है।प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु क्षेत्र के आस-पास के अलावा दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वहीं नावघाट दुर्गा जी के मंदिर के पास नालियों की गंदगी के आलम से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से  गुजरकर मंदिर में पहुचना पड़ रहा है जिससे श्रद्धालुओं में रोष उत्पन्न हो रहा है। यह कहना गलत नहीं है की नगर परिषद के अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही की वजह से क्षेत्र की यह दशा हो रही है। यह ही नहीं क्षेत्र में विभिन्न स्थानों और मंदिरों के आस-पास कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी हो रही है।साफ-सफाई की यह स्थिति निगम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। वही नगरवासियों का कहना है की सफाई को लेकर निगम प्रशासन ने अभी तक विशेष अभियान की कार्ययोजना तक नहीं बनाई है।नगर परिषद के अधिकारियों  को भी शिकायत की गई, मगर गन्दगी व जलभराव की यह समस्या अब तक ज्यों की त्यों बनी हुई है। नगर में जिसके कारण बढ़ रही बिमारियों से स्थानीय प्रशासन अनजान नहीं है और जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन की नज़र अंदाजी है।अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है व नगरवासियों ने अपील की है सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए और जहां भी परेशानी हो उसे दूर किया जाए। जिसमें नगरवासियों की सहयोगिता तत्पर रुप से तैयार है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने