भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सड़क दुघर्टना में मौत

भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सड़क दुघर्टना में मौत

जौनपुर । पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता संतोष सिंह सोलंकी एडवोकेट की आज सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई  । उनके निधन की खबर मिलते ही बीजेपी नेताओं समेत अन्य  वर्गों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । 

जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता संतोष सिंह सोलंकी(55)  कार से एक परिचित महिला को लेकर शाहगंज  जा रहे थे। फरीदाबाद गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही टैंकर से टक्कर हो गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे एक बाइक भी कार की चपेट में आ गई। कार चला रहे संतोष सिंह सोलंकी की और महिला को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया।

सरायख्वाजा एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि टैंकर को चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

©Parmar Times


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने