आँचल सिंह
जौनपुर (चन्दवक)। बिजली विभाग बकाया राशि पर तुरंत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई तो कर रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण चन्दवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिसौरी (तिवारीपुर) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही है जहाँ बांस-बल्ली के सहारे बीते कई सालों से बिजली आपूर्ति कि व्यवस्था है।बांस-बल्ली पर बेहद कम ऊँचाई पर झूलते बिजली के तारों से हादसे की आशंका को लेकर कई बार संबंधित क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से इस समस्या का निदान की माँग को लेकर लिखित तथा मौखिक शिकायत दर्ज करा चुके है। बावजूद इसके विभागीय अफसर इसे दूर करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।बीते कई वर्षों से बांस-बल्ली के सहारे 1200 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। बांस-बल्ली के सहारे संचालित बिजली आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति यह है कि आए दिन कोई न कोई बांस-बल्ली टूटने से पूर्ति ठप होती है। वहीं हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। इसके बाद फिर रहवासी खुद ही क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर दूसरा बांस-बल्ली लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त कराते हैं।
यह समस्या हर ग्रामीण क्षेत्र की है जहाँ इस समस्या को दूर करने को लेकर कई बार लोगों ने लिखित तथा मौखिक शिकायत कर चुके है। लेकिन हर बार आश्वासन तो मिलता है लेकिन इस समस्या को दूर नहीं किया जाता है। बिजली विभाग की लापरवाही से केवल आपूर्ति बाधित हीं नहीं होती है बल्कि यह जानलेवा भी साबित होती है। दरअसल विभाग द्वारा जर्जर तारों तथा नीचे लटके तारों की समस्या को दूर नहीं किया जाता है। बिजली विभाग के द्वारा वर्तमान में बकाया राशि को वसूल करने के लिए अभियान तो चलाया जा रहा है। जिसमें बकाया राशि पर तत्काल उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की जा रही है। वही क्षेत्रवासियों का कहना है कि किसी अनहेनी घटना को लेकर समस्या के संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बावजूद अधिकारियों ने इस समस्या को दूर करने में रूची नहीं दिखाया। वहीं ग्रामीणों की माँग है की जल्द से जल्द क्षेत्रों का सर्वे कर समस्या का निदान किया जाये।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें