जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है, उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले का 34 वर्षीय असगर और गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी 26 वर्षीय रेयाज एक ही साइकिल पर बैठकर केराकत की ओर लौट रहे थे। हुरहुरी गांव के भोला गिरी के घर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी से जोरदार धक्का लग गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां रेयाज की मौत हो गई। जबकि असगर की हालत गंभीर है, उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रेयाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें