झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम बाजार में बिना डिग्री के क्लीनिक चलाने वाले एक झोला छाप चिकित्सक के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करवाया गया।इस कारवाई से झोला छाप चिकित्सको में हड़कम्प मच गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर सिरकोनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पंकज कुमार पवन डॉ. ज्ञानदीप दो सिपाहियों व अन्य सहयोगियों के साथ उक्त बाजार में पहुंचे। वहां पर एक व्यक्ति ने अपना क्लीनिक खोला था। जब टीम ने उसकी डिग्री तथा रजिस्ट्रेशन का कागजात मांगे तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। उसने खुद को बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन का चिकित्सक बताते हुए छोड़ने की विनती करने लगा।
टीम ने उसके दुकान को सीज कर दिया। जलालपुर थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया। इस कारवाई से झोलाछाप डॉक्टरों ने हड़कंप मचा रहा।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने