कोरोना से संक्रमित शिक्षामित्र का निधन, इलेक्शन ड्यूटी के उपरांत हुई थी संक्रमित

कोरोना से संक्रमित शिक्षामित्र का निधन, इलेक्शन ड्यूटी के उपरांत हुई थी संक्रमित

                                 आंचल सिंह

केराकत । केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गाँव निवासिनी शिक्षामित्र चुनाव ड्यूटी के उपरांत कोरोना से ग्रसित हुई, व लगभग एक महीने बाद जिंदगी से जंग हारकर क्रूर काल के गाल में समा गई।

केराकत के बेहड़ा गाँव निवासिनी 48 वर्षीय माया देवी बीते माह चुनाव ड्यूटी के बाद घर आई व बीमार हो गई स्थिति बिगड़ने पर स्वजनों ने वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, कुछ दिन इलाज के बाद जब कोई सुधार न दिखा तो सर सुंदरलाल चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में पिछले हफ्ते भर्ती कराया गया, जहाँ आज सुबह जिंदगी और मौत के रण में जिंदगी मात खा गई व शिक्षामित्र माया देवी इस दुनिया को अलविदा कह गई, ज्ञात हो कि माया के पति का 14 वर्ष पहले बीमारी की वजह से निधन हो गया था, माया के दो बच्चों में एक लड़की अश्विनी 28 व अभिषेक 21 है, आज जब माया इस दुनिया से गई तो दोनों बच्चे अनाथ हो गए, बच्चों के करुण कन्द्रन से पूरा माहौल गमगीन रहा, मौत की खबर सुनकर पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा रहा।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने