लखनऊ । प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर जेल विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 22 जेल अधीक्षकों के बाद अब 12 जेलों के जेलर को इधर से उधर किया गया है। कारागार मुख्यालय ने 12 जेलरों की तबादला सूची जारी की है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जेलों को पूरी तरह से आदर्श और भ्रष्टाचार विहीन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। तीन दिन पहले दस जेल अधीक्षकों के तबादले करने के बाद आज फिर एक दर्जन जेल अधीक्षकों के तबादले कर दिए। गृह विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 जेलरों के तबादले किए गए जिनमें अजय कुमार सिंह को बागपत से जिला कारागार गौतमबुद्धनगर, महाप्रकाश सिंह को उपकारागार देवबंद से जिला कारागार मथुरा, प्रमोद कुमार त्रिपाठी को जिला कारागार हमीरपुर से जिला कारागार बांदा भेज दिया गया है।
इसी प्रकार संजय कुमार जौनपुर से जिला कारागार हरदोई, विजय कुमार राय को बलरामपुर से झांसी, अरुण कुमार मिश्रा को लखनऊ कारागार से मिर्जापुर अजय कुमार को आदर्श कारागार से जिला कारागार लखनऊ, योगेश कुमार जिला कारगार मेरठ से जिला कारागार से लखनऊ, अखिलेश कुमार उपाध्याय बहराइच से आजमगढ़, गिरिजा शंकर यादव फतेहगढ से अंबेडकरनगर, रमाकांत अंबेडकरनगर से पीलीभीत तथा विवेकशील त्रिपाठी को पीलीभीत से हमीरपुर भेजा गया है।
नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती
अजय कुमार सिंह : बागपत : गौतमबुद्धनगर।
महाप्रकाश सिंह : देवबंद : मथुरा।
प्रमोद कुमार त्रिपाठी : हमीरपुर : बांदा।
संजय कुमार : जौनपुर : हरदोई।
विजय कुमार राय : बलरामपुर : बरेली।
अरुण कुमार मिश्रा : लखनऊ : मीरजापुर।
अजय कुमार : आदर्श कारागार, लखनऊ - जिला कारागार लखनऊ।
योगेश कुमार : मेरठ : लखनऊ ।
अखिलेश कुमार : बहराइच : फतेहगढ़।
गिरजा शंकर यादव : फतेहगढ़ : अंबेडकरनगर।
रमाकान्त : अंबेडकरनगर : पीलीभीत।
विवेकशील त्रिपाठी : पीलीभीत : हमीरपुर।
साभार जेएनएन।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें