प्रखर सिंह ने जनपद का नाम किया रोशन,क्लैट में हुआ चयन

प्रखर सिंह ने जनपद का नाम किया रोशन,क्लैट में हुआ चयन

जौनपुर। शहर के रामाश्रय कालोनी निवासी प्रखर सिंह पुत्र संजय सिंह का क्लैट 2021 में चयन हुआ है। प्रखर ने 576वां रैंक हासिल कर परिवार सहित जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरूजनों को दिया। बता दें कि प्रखर सिंह के पिता संजय सिंह व माता विभा सिंह शिक्षक हैं। वे मछलीशहर के मूल निवासी हैं। उनके चयन की जानकारी होने पर मित्रों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।



रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने