आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में करारी हार के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का बोलबाला रहा। सर्वाधिक 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी को मात्र चार सीट पर ही संतोष करना पड़ा है जबकि सात सीटों पर निर्दलिय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया।
जिले में कुल 22 ब्लाकों में पांच में निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। अजमतगढ़ से निर्दल अलका मिश्रा और ठेकमा से दुर्गावती देवी, लालगंज से सपा की अमला देवी, फूलपुर से सपा की अर्चना यादव व तरवां से भाजपा के मतानु राम निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष 17 ब्लाकों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। इसमें अतरौलिया से सपा के चंद्रशेखर यादव 43 वोट पाकर विजयी हुए।
उनके खिलाफ भाजपा के हर्षित सिंह को 16 वोट मिले। अहरौला से निर्दल शाहिना बानो (73) ने भाजपा की सुनीता राज को (15) पराजित किया। सपा प्रत्याशी आशा यादव को मात्र 7 वोट मिले। कोयलसा से भाजपा की पूजा यादव (42) ने सपा के महेंद्र यादव (40) को पराजित किया।
जहानागंज से भाजपा के रमेश कन्नौजिया ने (44) दस मतों के अंतर से जीत दर्ज किया। सपा की वीनस चौधरी को (34) मत मिले। पल्हना से भाजपा के अनुराग सिंह (31) मत प्राप्त कर जीते। उन्होंने निर्दल अस्मिता सिंह (25) को पराजित किया।
पवई से भाजपा के वरुण कांत यादव (88) ने सपा के ओंकार यादव (15) को पराजित कर जीत दर्ज किया। बिलरियागंज से निर्दल उर्मिला (73) ने जीत दर्ज किया। उन्होंने सपा की गीता यादव (48) को हराया। भाजपा की शुभ्रा राय को मात्र एक मत ही मिले।
मेंहनर से सपा की शशिकला (58) ने भाजपा की निर्मला (34) को हराया। मोहम्मदपुर से भाजपा के विजय विश्वकर्मा (81) ने सपा के प्रमोद चौहान (13) को पराजित कर जीत दर्ज किया। महराजगंज से भाजपा की सुनीता यादव (47) ने सपा की रामा देवी (43) को हरा कर जीत दर्ज किया। मार्टीनगंज से भाजपा के यशवंत शर्मा (61) मत प्राप्त कर विजयी हुई।
उन्होंने सपा के सर्वेश जायसवाल (33) को हराया। निर्दल शिवओम को मात्र तीन मत मिले। सठियांव से भाजपा की सरिता सिंह (107) ने सपा की श्वेता यादव (05) को हरा कर जीत दर्ज किया। हरैया से भाजपा के संदीप पटेल (69) ने विजय पताका फहराया।
उन्होंने सपा की सारिका पटेल (31) को हराया। तहबरपुर निर्दल विनीता यादव (64) ने सपा की अनुराधिका (23) को हरा कर जीत दर्ज किया। मिर्जापुर से निर्दल फिरती देवी (58) ने निर्दल हुमा (45) को हराया। पल्हनी से निर्दल प्रमोद यादव (61) ने भाजपा के संजय यादव (47) को 14 मतों के अंदर से पराजित किया।
अन्य प्रत्याशियों में शामिल मीरा यादव व संतोष यादव को एक भी वोट नहीं मिले। रानी की सराय से भाजपा के विपिन सिंह (54) मत प्राप्त कर जीत दर्ज किया। उन्होंने सपा प्रत्याश्यी रुखसाना (37) को 17 मतों से हराया। शहनवाज, अजय यादव, दीपक सिंह, बृजराज व सूर्यकुमार को एक भी मत नहीं मिले। साभार अमर उजाला।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें