जफराबाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

जफराबाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

जौनपुर । अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण में तथा एसओ विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में  उ0नि श्री राजेश मिश्रा मय हमराह सी0आ0ई0ओ0 टीम के हे0का0 कमलेश प्रसाद सैनी व हे0का0 सूरज सिंह यादव के द्वारा जोगियाबीर बाबा मन्दिर पुल के पास से दिनांक 23.07.2021 की शाम एक  शातिर अभियुक्त  विकास श्रीवास्तव पुत्र सुभाष श्रीवास्तव नि0 लाडनपुर थाना जफराबाद को एक चोरी की हीरो होण्डा मो0सा0 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 95/2021 धारा 41/411 भादवि  पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त  विवरण –
1. विकास श्रीवास्तव पुत्र सुभाष श्रीवास्तव नि0 लाडनपुर थाना जफराबाद जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 95/2021 धारा 41/411 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 01/2018 धारा  41/411/419/420 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर
3. क्र0सं0-6/18 धारा 3(1) गुण्डा नि0 अधि0 थाना जफराबाद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. एसओ विजय प्रताप सिंह  थाना जफराबाद जौनपुर।
2.  उ0नि0 राजेश मिश्रा   थाना जफराबाद जौनपुर।
3. हे0का0 कमलेश प्रसाद सैनी  थाना जफराबाद जौनपुर।  
4. हे0का0 सूरज सिंह यादव थाना जफराबाद जौनपुर।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने