जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र बक्शा के कोहड़े सुल्तानपुर गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला की लाश फांसी के फंदे से लटकते हुए पायी गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि न जाने किस कारण से उसने फांसी लगा लिया। जबकि मायके वालों का आरोप है हत्या की गयी है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति एवं जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी तिलकधारी निषाद वर्ष 2019 में अपनी पुत्री किरन की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव निवासी जगदीश निषाद के साथ किए थे।
महिला के पिता ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। पिता ने आरोप लगाया कि जगदीश का रिश्ता है। जिसका मेरी पुत्री ने विरोध किया। आरोप है कि नाराज होकर पति व उसकी जेठानी ने बेटी की हत्या कर दी। और आत्महत्या का रुप देने के लिए फंासी के फंदे से लाश लटका दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला किरन के कमरे में दुपट्टे से छत की खिड़की से लाश लटकने की सूचना मंगलवार सुबह मिली। पुलिस ने पीएम हेतु भेज दिया। आरोपी जगदीश तथा उसकी भाभी सुनीता के खिलाफ सुसंगत धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें