जौनपुर । खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती दलित महिला के साथ एक अधेड़ ने दोपहर में किया दुष्कर्म की कोशिश। महिला ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
स्थनीय लोगों के अनुसार उक्त गांव निवासी दलित महिला जो 8 माह की गर्भवती है दोपहर 12:00 बजे शौच के लिए खेत में गई हुई थी उसी समय मौका देख कर युक्त गांव के ही व्यक्ति ने अपने साथियों से मिलकर महिला का मुहँ दबा कर उसे बेहोश कर दिया तथा महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश किया। होश में आने पर महिला को स्वास्थ केंद्र ले गए जहां उचित इलाज हेतु महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना मिलते ही शिवसेना मंडल महिला के घर आकर परिजनों को सारी बात बताया, तमाम पत्रकार मौके पर पहुंचकर महिला का बयान लिया,इस संबंध में खेतासराय थानाध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें