जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में 3 दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर खेत में स्थित एक कुएं में पाए जाने से सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।
भदेवरा निवासी उमेश सिंह उर्फ डब्बू सिंह 36 पुत्र राम बिहारी सिंह बुधवार की शाम से अपने घर से लापता था। स्वजन काफी खोजबीन कर रहे थे पर कही पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह खेत के तरफ गए ग्रामीणों को खेत में स्थित एक कुएं से दुर्गंध आती महसूस हुई। जब उन्होंने झांक कर देखा तो कुए में शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त उमेश सिंह उर्फ डब्बू सिंह 36 पुत्र राम बिहारी सिंह के रूप में हुई।
![]() |
Blur Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें