यूनियन बैंक शाखा के नये मैनेजर कुशल त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

यूनियन बैंक शाखा के नये मैनेजर कुशल त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

                     संदीप गुप्ता - तेजीबाजार 

जौनपुर । तेजीबाज़ार यूनियन बैंक शाखा के नये मैनेजर कुशल त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण किया। जिले के कजना शाखा से स्थानांतरित होकर आये कुशल त्रिपाठी ने बताया कि बैंक ग्राहकों की सुविधाओं को देखते हुए उनके अनुरूप कार्य किया जाएगा, तथा भीड़भाड़ को कम करने के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी, एटीएम बैंक के अंदर लगा है इसे बाहर लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात किया जायेगा ताकि बैंक बंद होने के बाद भी उपभोक्ताओं को ए0टी0एम0 का लाभ मिल सके।  इन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा हेतु संदिग्ध लोगों पर भी मेरी नजर रहेगी ऐसे लोगो के बारे में प्रशासन को अवगत कराया जायेगा। सभी उपभोक्ताओं को बैंक नियम के अनुरूप ही चलना होगा।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने