खेतासराय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 04 गोतस्करों को किया गिरफ्तार,एक ट्रक में 24 गोवंश व 0.315 बोर कट्टा बरामद

खेतासराय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 04 गोतस्करों को किया गिरफ्तार,एक ट्रक में 24 गोवंश व 0.315 बोर कट्टा बरामद

जौनपुर ।  अजय कुमार साहनी पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट प्रर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खेतासराय को दिनांक 08/09.08.2021 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक जिसमें प्रतिबन्धित गोवंश लदे है तस्कर उसे बिहार ले जाने वाले है वह ट्रक खुटहन की तरफ से खेतासराय आ रही है। कलापुर मोड़ पर पुलिस पार्टी को एक सन्दिग्ध ट्रक आती दिखाई दी जिसे तलाशी हेतु रोकने का इशारा किया गया परन्तु ट्रक ड्राइवर द्वारा  जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर ट्रक चढाने का प्रयास करते हुए ट्रक लेकर निकल गया। दूसरी पुलिस पार्टी द्वारा घेराबन्दी कर बारा मोड़ के पास ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया जहाँ पर ट्रक धीमा करके ट्रक से कूदकर भागे गोतस्करों में से एक व्यक्ति ने जाने से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गोली आरक्षी छट्ठू यादव के बांह को छिलती हुई निकल गयी, जवाबी कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक खेतासराय द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया तो एक गोली अखिलेश यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को लगी जो घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तथा आरक्षी छट्ठू यादव को पीएचसी सोंधी लाया गया, जहाँ पर डाक्टर ने अभियुक्त अखिलेश यादव को सदर अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना में चार गोतस्कर गिरफ्तार किये गये व 24 राशि गोवंश व कट्टा कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्तों उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा

#गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.अखिलेश यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.अमित यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.गुड्डू यादव पुत्र अभिराज यादव निवासी रसूलपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.कृष्ण कुमार यादव पुत्र श्री लालचन्द्र यादव निवासी शेरापट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
#आपराधिक इतिहास
1.अखिलेश यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0सं0-116/2021 थाना-307 भादवि खेतासराय जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-117/2021 थाना-3/5/8 गोवध अधिनियम व 11 पशू क्रूरता अधि0 खेतासराय जौनपुर।
3. मु0अ0सं0-118/2021 थाना-3/25 आर्म्स एक्ट खेतासराय जौनपुर।
4 मु0अ0सं0-343/20 धारा-307 भादवि थाना बासड़ीह जनपद बलिया।
5 मु0अ0सं0-342/2020 धारा-3/5/8 गोवध अधिनियम व 11 पशू क्रूरता अधि0 थाना बासड़ीह जनपद बलिया।
6.मु0अ0सं0-354/20 धारा-3(1) गैगस्टर एक्ट थाना बासड़ीह जनपद बलिया।
थाना बासडीह जनपद बलिया से गोवध अधि के तहत जेल गया है।
2.अमित यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
3.गुड्डू यादव पुत्र अभिराज यादव निवासी रसूलपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
4.कृष्ण कुमार यादव पुत्र श्री लालचन्द्र यादव निवासी शेरापट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
1. मु0अ0सं0-116/2021 धारा-307 भादवि खेतासराय जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-117/2021 धारा-3/5/8 गोवध अधिनियम व 11 पशू क्रूरता अधि0 खेतासराय जौनपुर।
#बरामदगी का विवरण -
1.एक ट्रक में 24 गोवंश बरामद
2.एक कट्टा 0.315 बोर मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।
#गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम–
1.श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 अरूण पाण्डेय  थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 राकेश सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 अखिलेश यादव का0 छट्ठू यादव, का0 दिनेश सरोज,का0 अमरनाथ यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार अभियुक्त

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने