केराकत पुलिस ने एक अवैध पिस्टल एवं मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

केराकत पुलिस ने एक अवैध पिस्टल एवं मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। अजय साहनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व मे खर्गसेनपुर पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धीरज यादव पुत्र रामअधार यादव नि0 औवार थाना केराकत को चोरी की एक अदद मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर व एक अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ आज दिनांक 12/13.08.2021 की रात्रि में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 247/21 धारा 411 भा0द0वि0 बनाम धीरज यादव पुत्र रामअधार यादव नि0 ग्राम औवार थाना केराकत व मुलायम यादव उर्फ अर्जुन यादव पुत्र चितई यादव नि0 ग्राम पूरनपुर थाना केराकत व मु0अ0सं0 248/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम धीरज यादव पुत्र रामअधार यादव नि0 ग्राम औवार थाना केराकत का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त धीरज यादव से पुछताछ पर बताया गया कि ये शस्त्र मुलायम यादव उर्फ उर्जुन यादव से खरीदें है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।                                       
#गिरफ्तार अभियुक्त
1- धीरज यादव पुत्र रामअधार यादव नि0 ग्राम औवार थाना  केराकत जनपद जौनपुर
#वांछित अभियुक्त
1. मुलायम यादव उर्फ अर्जुन यादव पुत्र चितई यादव नि0 ग्राम पूरनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर।
#आपराधिक इतिहासः- धीरज यादव
1- मु0अ0सं0  247/21 धारा 411 भा0द0वि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर
2- मु0अ0सं0 248/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर
#गिरफ्तारी टीम
1- प्र0नि0 त्रिवेणी लाल सेन प्र0नि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर।
1- उ0नि0 राजनरायन चौरसिया चौकी प्रभारी सर्की थाना केराकत जौनपुर।
2. उ0नि0 संतोष कुमार यादव चौकी प्रभारी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर।
3- हे0का0 सुजीत कुमार सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर।
4 – का0 लल्लन सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर।
5. हे0का0 तेजबहादुर सिंह  थाना केराकत जनपद जौनपुर।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने