मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर में भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय का हुआ भव्य स्वागत सम्मान

मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर में भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय का हुआ भव्य स्वागत सम्मान

गाजीपुर । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय गुरूवार को अपने कर्मभूमि गाजीपुर पहुंचे। टोक्यो ओलंपिक में वाराणसी के रहने वाले ललित उपाध्याय और उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कोई पदक जीता है।

ललित उपाध्याय ने मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर गाजीपुर में कई वर्षो तक हॉकी खेली हैं।

पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय पर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को गर्व है। इसी की खुशी गुरुवार को जिले में दिखाई दी। लंबे काफिले के साथ क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नाच गाने के साथ मेघबरन सिंह स्टेडियम में कल उनका काफिला पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने ललित उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया। इसी स्टेडियम में ललित ने लंबे समय तक हॉकी की प्रैक्टिस की, फिर ओलंपिक में जाकर कीर्तिमान रचा।

इस बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जोरदार प्रदर्शन दिखाया। पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीम ने सभी को प्रभावित किया। हालांकि भारतीय महिला हॉकी टीम पदक से एक कदम पीछे रह गई, लेकिन पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।

ललित उपाध्याय ने बताया कि वाराणसी भले ही मेरी जन्म भूमि हैं लेकिन मेरी कर्मभूमि गाजीपुर हैं। जब मैंने यहां कॉलेज में एडमिशन लिया था तो मेरे पास इतने पैसे नहीं थे मगर तेज बहादुर सिंह (तेजू) भैया ने मेरी हर संभव मदद की जिसके कारण मैं हॉकी इंडिया का हिस्सा बना और देश के लिए मेडल जीत सका।

बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से व्यतिगत रुप से बात की। खेलने के पहले और खेल के बाद भी, जिससे सभी खिलाड़ियों का काफी हौसला बढ़ा। खेल विभाग के डॉक्टर आर.पी ने भी हर संभव मदद की।
ललित उपाध्याय ने कहा कि मेरी पहचान हॉकी से हैं और हॉकी को उपर जाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने किया, इस दौरान गंगा सागर सिंह, रमाशंकर सिंह, हिरन सिंह, सुनील यादव, रामजीत यादव, राम कृष्ण सिंह, प्राचार्य नागेंद्र पाठक, अदालत यादव, इंद्रदेव, सुजीत तिवारी, मनोज सिंह, अनिकेत सिंह, आशुतोष सिंह, अश्वनी पांडे आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने