पति की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता महिला, पुलिस की मौजूदगी में ससुराल वालों ने घर में घुसने से रोका

पति की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता महिला, पुलिस की मौजूदगी में ससुराल वालों ने घर में घुसने से रोका

जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र बक्शा  के सुंगुलपुर लखौवा गांव में विवाहिता महिला पूजा मिश्रा को उसी के ससुराल वाले घर में जानें से रोक रहे हैं। प्रवेश न पाने पर पति की चौखट पर धरने पर बैठ गई है महिला। हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अंजना सिंह के नेक पहल एवं न्यायालय के आदेश पर घर में प्रवेश कराने गई पुलिस को साथ में देख महिलाओं ने दरवाजा बंद कर दिया। उक्त गांव निवासी पूजा मिश्रा ने बताई की मेरी शादी वर्ष 2016 में पंकज मिश्र के साथ मन्दिर में हुई थी। 2018 में ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग के पश्चात हुए विवाद के बाद पति-पत्नी में दरार आ गया।  मामला न्यायालय चला गया। पूजा ने अंजना सिंह की मदद से न्यायालय का शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सीओ सदर के निर्देश पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को पूजा के साथ  सिपाहियों को घर में प्रवेश कराने के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद ससुर राजेन्द्र प्रसाद एवं घर की महिलाओं को पुलिस ने दो घण्टे तक समझाने के बाद भी विवाहिता को घर में प्रवेश नही दिला सकी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को गुरुवार को आने की बात कही परन्तु पीड़िता पूजा ने थक हार कर वही धरने पर बैठ गई।

महिला ने फोन पर बताया कि पुलिस के जाते ही ससुराल वालों ने उसके साथ गाली गलौज एवं भाग जानें की धमकी दी, डॉ.अंजना सिंह सिंह लगातार युक्त महिला के सम्पर्क में हैं और आला अधिकारियों से महिला को उसका हक दिलाने के लिए शतत प्रयाश कर रही है।

Demo Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने