आखिर सोमवार को श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जलाभिषेक

आखिर सोमवार को श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जलाभिषेक

                      अभिनव सिंह नौपेड़वा


जौनपुर। सोमवार को शम्भूगंज के साईनाथ महादेव मंदिर में सावन माह के आखिर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बक्शा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भोर चार बजे से ही भारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में डटे रहे। सुबह से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने से जलाभिषेक करने के लिए लाइन कि व्यवस्था की गई थी। जिससे शान्ति पूर्वक मंदिर में जलाभिषेक किया गया। मंदिर पुजारिन श्रीमती माला शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह चार बजे से ही लगी हुई है। श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने के लिए लाइन कि व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में महीला और पुरुष बल तैनात हैं।श्रद्धालुओं की भीड़ समाप्ति तक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर में डटे रहे। जिससे मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की घटना नहीं घटी। मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों का पहरा सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक लगा रहा।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने