आईएमए कार्यालय में कल स्व कल्याण सिंह के मरणोपरांत शोक सभा का आयोजन,पुष्पराज सिंह

आईएमए कार्यालय में कल स्व कल्याण सिंह के मरणोपरांत शोक सभा का आयोजन,पुष्पराज सिंह

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि कल दिनांक 24 अगस्त को लाइन बाजार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में स्व श्री कल्याण सिंह के मृत्यु उपरांत एक शोक सभा आयोजित होगी, स्व कल्याण सिंह का जौनपुर से पुराना नाता था, राजनीति में शुचिता बनाये रखने और अपनी विलक्षण कार्यशैली के कारण अलग पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने वर्ष 1998 में जौनपुर के तहसीलदार कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सबको चौंका दिया था। सख्त कानून व्यवस्था की मिसाल पेश करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पारदर्शिता व सुशासन के प्रति भी खासे गंभीर रहे।

Kalyan Singh (5 January 1932 – 21 August 2021) 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने