कार्यकर्ता ही संगठन की बुनियाद है,रमेश चंद्र मिश्र (विधायक)

कार्यकर्ता ही संगठन की बुनियाद है,रमेश चंद्र मिश्र (विधायक)

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व क्षेत्रीय नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व द्वारा भाजपा जमुनिया मंडल के निवासी युवा भाजपा नेता अवनीश कुमार यादव  को भाजपा आईटी सेल का जिला सह संयोजक बनाए जाने पर सोमवार को जमुनिया मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें मंडल  पदाधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया गया।

मंडल प्रभारी जमुनिया व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि अवनीश यादव के नेतृत्व में आईटी सेल और मजबूत होगा।  ये पार्टी और सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिंद ने कहा कि हमारे जमुनिया मंडल के एक कार्यकर्ता का सम्मान कर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है । उससे जमुनिया मंडल गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इनके नेतृत्व में आईटी सेल बड़े पैमाने पर मजबूत होगा। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व क्षेत्रीय नेतृत्व व जिला नेतृत्व को आभार।
इसके पूर्व अवनीश यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली बुनियाद होता है। कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक सम्मान देने की जरूरत है।
इस मौके पर राकेश वर्मा,  सुधीर सिंह, संदीप चौहान, आशुतोष श्रीवास्तव,  अमरेश राजभर, श्रवण तिवारी, निलेश पांडे, ममता मौर्या, सुरेश चंद्र अग्रहरि,  राजमती सरोज, संगीता जायसवाल, लीलावती, मनोज चौहान, सुरेश धुरिया, राम सिंह, नीरज चौहान, विकास चौहान, अभिषेक मुकेश पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने