राजस्व टीम व पुलिस पर हमला करने वाले 6 आरोपियों को पवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्व टीम व पुलिस पर हमला करने वाले 6 आरोपियों को पवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में सोमवार की शाम को पैमाइश करने गयी राजस्व टीम व पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर व लाठी डण्डे बरसाए गए हमले में राजस्व निरीक्षक राजेश यादव , उप निरीक्षक मंजय यादव व कान्सटेबल भोलानाथ कन्नौजिया घायल हो गये ।नाथूपुर गांव मे उपजिलाधिकारी मछलीशहर के आदेश पर एक जमीन की पैमाइस करने गये थे।गांव के रामलखन,मिठाईलाल, पूर्ण मासी, राय साहब , हरगेन , फूलगेन , राधे श्याम , शिव प्रसाद , राज कुमार , नागेन्द्र कुमार , राजेन्द्र प्रसाद , रामराज , शंकरलाल व दो दर्जन से अधिक पुरूष व महिलाओं ने एक राय होकर हाथ में लाठी-डण्डा व ईंट-पत्थर फेंकते हुए राजस्व टीम व पुलिस पर हमला कर दिया।हमले में उप निरीक्षक मंजय यादव , कान्सटेबल भोलानाथ कन्नौजिया व राजस्व निरीक्षक घायल हो गये ईंट-पत्थर चलने से गांव मे अफरा-तफरी का मच गई । पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया मे भर्ती कराया।पुलिस ने राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव की तहरीर पर तेरह नामजद व 45 महिला पुरुष के खिलास केस दर्ज कराया है।पुलिस ने हरगेन , रामराज सरोज , राज कुमार सरोज , रीता देवी , राम लखन सरोज व राजेन्द्र कुमार सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Demo Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने